कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक्स में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है।
अगर आप प्रिंट ऑन डिमांड (POD) बिज़नेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो शायद दो बड़े नाम आपने पहले ही सुने होंगे: प्रिंटफुल बनाम प्रिंटिफाई।
शुरू करने से पहले एक अहम जानकारी: दोनों कंपनियों ने नवंबर 2024 में विलय की घोषणा की थी। लेकिन Printful vs. Printify (प्रिंटफुल बनाम प्रिंटिफाई) की इस प्रतिस्पर्धा में ये दोनों अलग-अलग ब्रांड के तौर पर काम करना जारी रखे हुए हैं।
इस ब्लॉग पोस्ट में Printful vs. Printify (प्रिंटफुल बनाम प्रिंटिफाई) के फायदे और नुकसान के बारे में जानें, Print-on-demand landscape (प्रिंट ऑन डिमांड लैंडस्केप) को समझें, और अपने ऑनलाइन स्टोर को अगले लेवल पर ले जाने के सबसे बेहतरीन विकल्प खोजें।
प्रिंट ऑन डिमांड का क्या मतलब होता है?
प्रिंट ऑन डिमांड मॉडल के साथ, Printful (प्रिंटफुल) और Printify (प्रिंटिफाई) जैसी कंपनियाँ प्रोडक्ट प्रोडक्शन, स्टोरेज, और ऑर्डर फुलफिलमेंट को संभालती हैं। आपके संभावित बिज़नस जैसे प्रिंट ऑन डिमांड विक्रेता केवल प्रोडक्ट डिज़ाइन करके उसकी मार्केटिंग करने के लिए ही जिम्मेदार होते हैं। प्रिंट ऑन डिमांड प्रोडक्ट ऑर्डर के अनुसार बनाए जाते हैं, इसलिए आप केवल तभी आइटम के लिए भुगतान करते हैं, जब कोई ग्राहक आपके ऑनलाइन स्टोर से खरीदारी करता है।
प्रिंट ऑन डिमांड बिज़नस मॉडल की कुछ खूबियाँ:
- कई ई-कॉमर्स बिज़नेस इस मॉडल का इस्तेमाल लॉजिस्टिक्स को मैनेज करने और ओवरहेड लागत को कम करने के लिए करते हैं।
- प्रिंट ऑन डिमांड इन्वेंट्री-रहित बिक्री के कई तरीकों में से एक है।
- आप सप्लायर से प्रोडक्ट सोर्स करके भी उसे अपने स्टोर में बेच सकते हैं।
उदाहरण के लिए, एंटरप्रेन्योर रेवेन गिब्सन ने Legendary Rootz (लीजेंडरी रूट्ज़) लॉन्च करने के लिए प्रिंट ऑन डिमांड का इस्तेमाल किया, जो ब्लैक महिलाओं को सशक्त और प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित कपड़ों का बिज़नेस है। POD (प्रिंट ऑन डिमांड) मॉडल का इस्तेमाल करने से उन्हें पहले से प्रोडक्ट बनाने के वित्तीय जोखिम के बिना ही डिज़ाइन टेस्ट करने की स्वतंत्रता मिली।
Printful vs. Printify (प्रिंटफुल बनाम प्रिंटिफाई): ये कैसे अलग हैं?
- प्रोडक्शन प्रक्रिया
- प्रोडक्ट चयन
- प्रोडक्ट कस्टमाइज़ेशन
- प्रिंट क्वालिटी
- प्राइसिंग
- इंटीग्रेशन
- वेयरहाउसिंग
- डिलीवरी स्पीड और रेंज
Printful vs. Printify (प्रिंटफुल बनाम प्रिंटिफाई) प्रिंट ऑन डिमांड इंडस्ट्री की दो सबसे लोकप्रिय कंपनियाँ हैं। दोनों विकल्प Shopify (शॉपिफाई) के साथ कम्पेटिबल हैं और कस्टम प्रोडक्ट डिज़ाइनर्स को विश्वसनीय सेवा प्रदान करते हैं। इन प्रिंट प्रोवाइडर्स के बीच के अहम फर्क ये हैं:
प्रोडक्शन प्रक्रिया
Printful vs. Printify (प्रिंटफुल बनाम प्रिंटिफाई) में प्रोडक्शन प्रक्रिया एक प्रमुख अंतर है। Printful (प्रिंटफुल) अपनी पूरी फुलफिलमेंट प्रक्रिया का मालिक है। यह कंपनी की अपनी खुद की सुविधाओं से प्रोडक्ट प्रिंट, स्टोर, और शिप करता है, और अपने पांच फुलफिलमेंट सेंटर में से किसी एक पर सभी Printful (प्रिंटफुल) प्रोडक्ट का उत्पादन करता है।
दूसरी ओर, Printify (प्रिंटिफाई) डिज़ाइन तैयार करने के लिए 100 से अधिक थर्ड-पार्टी प्रिंट कंपनियों के नेटवर्क का इस्तेमाल करता है। ये प्रिंट प्रोवाइडर उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, और यूरोप के 12 देशों में फैले हुए हैं।
प्रोडक्ट चयन
POD कंपनियाँ पहले से चुने गए गारमेंट्स, टेक्सटाइल्स, और एक्सेसरीज़ का कैटलॉग मुहैया कराती हैं। डिज़ाइनर इस अच्छी-खासी रेंज में से अपनी पसंदीदा आइटम चुन सकते हैं।
Printful (प्रिंटफुल) और Printify (प्रिंटिफाई), दोनों टी-शर्ट, स्वेटशर्ट, छोटे बच्चों के कपड़े, और एक्सेसरीज़ की एक बड़ी रेंज मुहैया कराते हैं, जिसमें टोपियाँ और घर का सामान शामिल है। Printful (प्रिंटफुल) के कैटलॉग में कुल 388 प्रोडक्ट हैं। Printify (प्रिंटिफाई) की प्रोडक्ट रेंज इससे काफी बड़ी है और उसमें 1,300 से अधिक आइटम्स हैं।
अगर आपके दिमाग में कोई खास प्रोडक्ट है, तो Printify (प्रिंटिफाई) की भारी-भरकम प्रोडक्ट कलेक्शन फायदेमंद साबित हो सकती है। लेकिन यहाँ हर प्रोडक्ट के लिए व्यापक रेंज नहीं है। भले ही कुल मिलाकर Printify (प्रिंटिफाई) पर अधिक प्रोडक्ट्स हों, लेकिन कुछ श्रेणियों में Printful (प्रिंटफुल) के पास अधिक विकल्प हैं। उदाहरण के लिए, जहाँ Printful (प्रिंटफुल) के पास छह अलग-अलग ब्लैंक बकेट हैट्स हैं, वहीँ Printify (प्रिंटिफाई) के पास केवल तीन ही हैं। दूसरी ओर, Printify (प्रिंटिफाई) कैटलॉग में 21 अलग-अलग स्मार्टफोन केस हैं, जबकि Printful (प्रिंटफुल) पर केवल आठ ही हैं।
प्रोडक्ट कस्टमाइज़ेशन
Printful vs. Printify (प्रिंटफुल बनाम प्रिंटिफाई) के इस मुकाबले में ये दोनों ही नीचे दीं प्रोडक्ट प्रिंटिंग विधियाँ मुहैया कराते हैं:
- Direct-to-film printing (डायरेक्ट टू फिल्म प्रिंटिंग)
- Direct-to-garment printing (डायरेक्ट टू गारमेंट प्रिंटिंग)
- Sublimation printing (सब्लिमेशन प्रिंटिंग)
- All over print (ऑल ओवर प्रिंट)
- Embroidery (एम्ब्रॉयडरी)
आप इन सभी विधियों के साथ कस्टम डिज़ाइन बना सकते हैं। आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प आपके खास डिज़ाइन पर निर्भर करेगा।
बात जब एम्ब्रॉयडरी की आती है, तो Printful (प्रिंटफुल) पर थोड़े ज़्यादा एडवांस्ड विकल्प उपलब्ध हैं। दोनों ही कंपनियाँ स्टैंडर्ड एम्ब्रॉयडरी के लिए प्रति डिज़ाइन छह रंगों तक की अनुमति देती हैं, लेकिन Printful (प्रिंटफुल) डिजिटल प्रिंटिंग तकनीक का इस्तेमाल करके असीमित कलर ऑप्शन भी मुहैया कराता है ताकि जितने मर्ज़ी रंगों के साथ डिटेल्ड डिज़ाइन प्रिंट किए जा सकें।
Printful vs. Printify (प्रिंटफुल बनाम प्रिंटिफाई), दोनों ही बिज़नेस के कुछ आम फीचर्स:
- ये दोनों कंपनियाँ शानदार और प्रोफेशनल पहचान बनाने में मदद करने के लिए कस्टम ब्रांडिंग विकल्पों की एक रेंज पेश करती हैं।
- दोनों में से किसी भी सर्विस के साथ, आप केवल किसी प्रोडक्ट पर लोगो प्रिंट करने से कहीं आगे जा सकते हैं।
- कस्टम नेक लेबल, ब्रांडेड पैकेजिंग, और कस्टम पैकेजिंग इंसर्ट जैसी सुविधाओं की बदौलत अनबॉक्सिंग से लेकर लंबे समय तक होने वाले इस्तेमाल तक, हर टचपॉइंट पर आप अपने ब्रांड को मज़बूत कर पाते हैं।
इन फीचर्स के चलते अपने बिज़नेस को पॉलिश्ड और यादगार ढंग से पेश करना आसान हो जाता है।
प्रिंट क्वालिटी
चाहे आप कोई भी कंपनी चुनें, Legendary Rootz (लीजेंडरी रूट्ज़) की संस्थापक, रेवेन गिब्सन, प्रोडक्ट क्वालिटी का आकलन करने के लिए सैंपल ऑर्डर करने की अहमियत पर हमेशा जोर देती हैं।
उनका कहना है, "मैं एक सैंपल बस इसीलिए लेती हूँ ताकि यह देख सकूँ कि क्या वह मेरी सोच जैसा दिखता है या नहीं और क्या रंग वैसे ही प्रिंट हुए हैं, जैसे मैं चाहती थी। ऐसा करने से आगे चलकर कोई दिक्कत नहीं आती।"
सैंपल की समीक्षा करना उन सबसे अहम टूल्स में से एक है, जिनके ज़रिए ऑनलाइन स्टोर्स के मालिक ग्राहक संतुष्टि की गारंटी दे सकते हैं। Printful vs. Printify (प्रिंटफुल बनाम प्रिंटिफाई) की इस प्रतिस्पर्धा में दोनों अपने प्रीमियम प्लान के तौर पर सैंपल डिस्काउंट देते हैं।
Printful (प्रिंटफुल) की इन-हाउस प्रोडक्शन प्रक्रिया लगातार क्वालिटी मुहैया कराने में मददगार साबित होती है। इसने प्रिंटिंग सुविधाओं में स्टैंडर्डाइज़्ड प्रोडक्शन विधियाँ स्थापित की हैं, यानी कि हर लोकेशन पर एक जैसी मशीनरी, इंक, डाई, और थ्रेड का इस्तेमाल होता है। इसके चलते जब एक ग्राहक भारत में ऑर्डर देता है और दूसरा ग्राहक श्रीलंका में ऑर्डर देता है, तो दोनों ही प्रोडक्ट आपके द्वारा अप्रूव किए सैंपल की तरह दिखते हैं।
अपने व्यापक प्रिंटिंग पार्टनर नेटवर्क के कारण Printify (प्रिंटिफाई) की क्वालिटी में ज़्यादा बदलाव आते हैं। हर प्रिंट प्रोवाइडर थोड़ी अलग मशीनों या इंक के ब्रांड का इस्तेमाल कर सकता है। अगर आप कोई सैंपल प्रोडक्ट भी ऑर्डर करते हैं, तो आपको मिलने वाली आइटम एक प्रिंटिंग सुविधा की क्वालिटी को दर्शाएगी, न कि पूरे Printify (प्रिंटिफाई) की क्वालिटी को।
प्राइसिंग
Printful vs. Printify (प्रिंटफुल बनाम प्रिंटिफाई), दोनों फ्री प्लान और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पेश करते हैं। Printful (प्रिंटफुल) की पेड सब्सक्रिप्शन में आपको प्रति माह 24.99 डॉलर देने पड़ते हैं, जबकि Printify (प्रिंटिफाई) के पेड टियर प्रति माह 29 डॉलर से शुरू होते हैं।
अपने थोड़े महंगे प्रीमियम प्लान के बावजूद, Printify (प्रिंटिफाई) प्रोडक्ट पर प्रतिस्पर्धी प्राइसिंग देता है। उदाहरण के लिए, एक Gildan crewneck sweatshirt (गिल्डन क्रूनेक स्वेटशर्ट), Printify Premium (प्रिंटिफाई प्रीमियम) के साथ 13 डॉलर से शुरू होती है और Printful Growth (प्रिंटफुल ग्रोथ) के साथ 14 डॉलर से। सटीक अंतर आइटम दर आइटम अलग होता है, लेकिन प्रति आइटम Printful (प्रिंटफुल) प्राइसिंग ज़्यादा होती है।
इंटीग्रेशन
Printful vs. Printify (प्रिंटफुल बनाम प्रिंटिफाई) के इस मुकाबले में दोनों ही सहज Shopify इंटीग्रेशन मुहैया कराते हैं। कई प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने वाले मर्चेंट्स के लिए Printful (प्रिंटफुल) का पलड़ा थोड़ा भारी है। यह कुल 19 अलग-अलग मार्केटप्लेस और ई-कॉमर्स स्टोर के साथ कम्पेटिबल है, जबकि Printify (प्रिंटिफाई) 10 को सपोर्ट करता है। दोनों कंपनियों में TikTok और eBay इंटीग्रेशन शामिल हैं, लेकिन Printify (प्रिंटिफाई) की TikTok Shop सुविधा भारत में उपलब्ध नहीं है।
रेवेन एक ऐसा प्रिंट ऑन डिमांड सप्लायर चुनने की अहमियत पर जोर देती हैं, जो आपके पसंदीदा ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट हो सके।
उनका कहना है, "मैंने कुछ प्रिंट ऑन डिमांड कंपनियों के साथ काम किया है, और मुझे सब कुछ एक-साथ कनेक्ट करने की क्षमता वाकई काफी अच्छी लगती है। मेरे पास एक आइडिया है। मैं अंदर जाकर देख सकती हूँ कि क्या उनके पास कोई ऐसा प्रोडक्ट है, जो मेरे या मेरे आइडिया के अनुकूल हो, और मैं एक सैंपल बनवा सकती हूं। मेरा अप्रूवल मिलते ही मैं अंदर जा सकती हूं और यह सब Shopify (शॉपिफाई) से कनेक्ट हो जाता है। यह बात मुझे बहुत पसंद है।"
वेयरहाउसिंग
Printful (प्रिंटफुल) एक सुविधाजनक वेयरहाउसिंग सेवा प्रदान करता है, ताकि बिज़नेस के मालिक अपने सभी प्रोडक्ट को कंपनी की सुविधाओं में स्टोर कर सकें। स्टोरेज शुल्क प्रति वर्ग फुट 80 सेंट से लेकर 1.60 डॉलर तक जाता है, जिसमें प्रति माह कम से कम 150 डॉलर की ज़रूरत होती है। इस एक शुल्क में आपके बिज़नस को Printful (प्रिंटफुल) की सभी स्टोरेज लोकेशन तक पहुँच मिल जाती है।
Printify (प्रिंटिफाई) खुद वेयरहाउसिंग सेवाएँ मुहैया नहीं कराता है। Printify (प्रिंटिफाई) उपयोगकर्ताओं को स्टोरेज सेट-अप करने के लिए सीधे Printify (प्रिंटिफाई) के प्रिंट प्रोवाइडर के साथ काम करना होता है। शुल्क पार्टनर दर पार्टनर अलग हो सकते हैं। एकाधिक प्रिंट प्रोवाइडर के साथ काम करने से एकाधिक शुल्क लग सकते हैं।
डिलीवरी स्पीड और रेंज
Printful (प्रिंटफुल) पर दो से पाँच दिनों का प्रोडक्ट टर्नअराउंड होता है। Printify (प्रिंटिफाई) की प्रोडक्शन प्रक्रिया थोड़ी धीमी होती है। कंपनी का बताया गया टर्नअराउंड समय दो से सात दिनों के बीच होता है, लेकिन वितरित प्रिंटिंग नेटवर्क के चलते यह थोड़ा अलग भी हो सकता है। Printify (प्रिंटिफाई) की औसत गति की समीक्षा करने के अलावा, बिज़नेस मालिक चुने गए प्रिंटिंग पार्टनर की स्थिति की समीक्षा भी कर सकते हैं।
Printful vs. Printify (प्रिंटफुल बनाम प्रिंटिफाई), दोनों अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग भी मुहैया कराते हैं। Printful (प्रिंटफुल) के साथ ऑर्डर अपने आप आपकी डिलीवरी लोकेशन के निकटतम फुलफिलमेंट सेंटर को भेज दिए जाते हैं। निकटता से शिपिंग समय कम हो सकता है।
बिज़नेस के मालिक हर आइटम के लिए सटीक दर जानने के लिए Printful (प्रिंटफुल) के शिपिंग कॉस्ट कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। Printify (प्रिंटिफाई) के साथ शिपिंग लागत की भविष्यवाणी करना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि हर प्रिंटिंग पार्टनर अलग-अलग दरें चार्ज करता है।
Printful vs. Printify (प्रिंटफुल बनाम प्रिंटिफाई) - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या Printful (प्रिंटफुल) पर कोई मासिक शुल्क लगता है?
Printful (प्रिंटफुल) पर free (फ्री) और paid (पेड) प्लान, दोनों प्लान उपलब्ध हैं। Printful Growth (प्रिंटफुल ग्रोथ) प्लान की लागत प्रति माह 25 डॉलर है। Printful (प्रिंटफुल) के प्रीमियम प्लान के फायदों में शामिल हैं प्रोडक्ट पर 33% की छूट, सैंपल ऑर्डर पर अतिरिक्त 5% की छूट, और जितने मर्ज़ी स्टोरफ्रंट।
क्या Printful (प्रिंटफुल) से पैसे कमाए जा सकते हैं?
जी हाँ। बिज़नेस मालिक रणनीतिक प्राइसिंग निर्णय लेकर, आकर्षक डिज़ाइन बनाकर, और अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग करके Printful (प्रिंटफुल) के साथ पैसे कमा सकते हैं। प्रिंट ऑन डिमांड बिज़नेस से पैसे कमाने के लिए पर्याप्त प्रॉफिट मार्जिन का हिसाब लगाना ज़रूरी होती है।
मेरे प्रिंट ऑन डिमांड बिज़नेस के लिए प्रिंटफुल बनाम प्रिंटिफाई में से कौन बेहतर है?
Printify (प्रिंटिफाई) आम तौर पर कम महँगा होता है और बेहतर प्रोडक्ट रेंज का दावा करता है। Printful (प्रिंटफुल) बेहतरीन प्रिंट क्वालिटी मुहैया कराता है और उसका क्वालिटी कंट्रोल भी बेहतर है।इन्हें बेहतर ढंग से समझने के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर हिंदी सबटाइटल्स ऑन कर लें (ऑटो ट्रांसलेट)।


