कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक्स में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है।
ईकॉमर्स की तेज़ी से बढ़ती लोकप्रियता के चलते वैश्विक ऑनलाइन बिक्री में ज़बरदस्त उछाल आया है। आज पहले से कहीं ज़्यादा ग्राहक अंतर्राष्ट्रीय विक्रेताओं से खरीदारी कर रहे हैं, जिससे सीमा-पार ईकॉमर्स का विस्तार लगातार हो रहा है। इस बड़े और लगातार बढ़ते मौके का फ़ायदा उठाने के लिए हर ब्रांड को अपनी अंतर्राष्ट्रीय ग्रोथ रणनीति पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
हमारे आँकड़े बताते हैं कि किसी ऑनलाइन स्टोर के विज़िटर्स का एक एहम हिस्सा अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों से आता है। घरेलू ग्राहकों की तुलना में पहले इन ग्राहकों को खरीदारों में बदलना कहीं ज़्यादा जटिल था। कई व्यवसायों के लिए इसके लिए ज़रूरी संसाधन जुटा पाना बिल्कुल आसान नहीं होता था। नए देशों या क्षेत्रों में बिक्री शुरू करने का मतलब अतिरिक्त परिचालन जटिलताओं और जोखिमों का सामना करना भी था। इसके अलावा, अलग-अलग मुद्राओं और भाषाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए बेहतर खरीदारी अनुभव बनाने में भी काफी समय और मेहनत लगते थे।
इसीलिए हमने Shopify के अंतर्राष्ट्रीय बिक्री उपकरण बनाए हैं, ताकि कोई भी व्यापारी एक ही स्टोर से कई देशों में कारगर ढंग से बिक्री कर सके।
Markets (मार्केट्स) की मदद से आप नए-नए बाज़ारों को तेज़ी से जोड़कर वैश्विक स्तर पर बिक्री कर सकते हैं और अंतर्राष्ट्रीय विज़िटर्स को दोबारा खरीदारी करने वाले ग्राहकों में बदल सकते हैं। यह सब आप अपने Shopify (शॉपिफाई) एडमिन से मैनेज कर सकते हैं। जैसे-जैसे आपका बिज़नेस बढ़ता है, विकास के नए मौके पहचानना, स्थानीय खरीदारी अनुभव में सुधार लाना, और अपनी अंतर्राष्ट्रीय बिक्री रणनीति को ऑप्टिमाइज़ करना आसान हो जाता है।
Table of contents
- स्थानीय मुद्राओं में बेचें
- अपने स्टोर का कई भाषाओं में अनुवाद करें
- बाज़ार के हिसाब से स्टोर कंटेंट को एडजस्ट करें
- हर बाज़ार के लिए अपने स्टोर का डोमेन कस्टमाइज़ करें
- स्थानीय भुगतान विकल्प दें
- ड्यूटी और इम्पोर्ट टैक्स पहले से वसूलें
- नए बाज़ारों को तेज़ी से ऑप्टिमाइज़ करें
- अपने मार्केट एरिया कॉन्फ़िगर करें
- बाज़ार के अनुसार कस्टम प्राइसिंग सेट करें
- बाज़ार के अनुसार प्रोडक्ट पब्लिशिंग कस्टमाइज़ करें
- बाज़ार के अनुसार ऑर्डर रूटिंग नियम तय करें
- Shopify (शॉपिफाई) के Managed Markets (मैनेज्ड मार्केट्स) के साथ अपनी विश्व-विजय की दिशा में अगला कदम उठाएँ
अंतर्राष्ट्रीय विज़िटर्स के लिए अपने ऑनलाइन स्टोर को स्थानीय बनाकर बिक्री बढ़ाएँ
Markets (मार्केट्स) की मदद से अलग-अलग देशों और क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए आप एक कस्टमाइज़्ड खरीदारी अनुभव तैयार कर सकते हैं। इसके चलते वे:
- अपनी स्थानीय मुद्रा और भाषा में खरीदारी कर पाते हैं
- स्थानीय भुगतान विकल्पों का इस्तेमाल कर पाते हैं
ग्राहकों को एक परिचित शॉपिंग और चेकआउट अनुभव देने से उनका आप पर भरोसा बढ़ता है, जिससे आपकी कन्वर्ज़न भी बेहतर हो जाती है।
स्थानीय मुद्राओं में बेचें
आपके अंतर्राष्ट्रीय ग्राहक अपनी स्थानीय मुद्रा में कीमतें देखना पसंद करते हैं। हमारे आँकड़े बताते हैं कि ग्राहकों की स्थानीय मुद्रा में दिखाई गई कीमतें कन्वर्ज़न दर बढ़ाने में काम आ सकती हैं।
Shopify Payments (शॉपिफाई पेमेंट्स) के साथ इस्तेमाल करने पर नवीनतम एक्सचेंज रेट्स के आधार पर Markets (मार्केट्स) आपके स्टोर की कीमतों को 130 से ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं में अपने आप बदल सकता है। यह आपके स्थानीयकृत स्टोर में कीमतों को एकसमान दामों में प्रदर्शित करने में भी मददगार साबित होता है। स्टोरफ्रंट और चेकआउट से लेकर नोटिफिकेशन और रिफंड तक, Markets (मार्केट्स) ग्राहकों को एक कंसिस्टेंट मल्टी-करेंसी अनुभव देता है, जिससे वे ज़्यादा भरोसे के साथ खरीदारी कर पाते हैं।
अपने स्टोर का कई भाषाओं में अनुवाद करें
शोध से पता चलता है कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय ग्राहक अपनी भाषा में उपलब्ध जानकारी को प्राथमिकता देते हैं। अपनी भाषा में सामग्री उपलब्ध होने से ग्राहकों का भरोसा बढ़ता है और खरीदारी करने की उनकी संभावना भी ज़्यादा हो सकती है।
Shopify (शॉपिफाई) के अंतर्राष्ट्रीय बिक्री टूल्स के साथ सहजता से काम करने वाली Translate & Adapt (ट्रांसलेट एंड अडैप्ट) ऐप के ज़रिए आप अपने स्टोर का अपने आप अनुवाद कर सकते हैं। साथ ही, अपनी ज़रूरत के हिसाब से आप किसी अनुवाद को जोड़ या हटा भी कर सकते हैं। मुद्राओं की ही तरह, भाषाएँ भी आपके पूरे स्टोर में एकसमान रूप से लागू होती हैं, जिससे ग्राहकों को ज़्यादा स्थानीय और सहज खरीदारी अनुभव मिलता है।
बाज़ार के हिसाब से स्टोर कंटेंट को एडजस्ट करें
Shopify (शॉपिफाई) की Translate & Adapt (ट्रांसलेट एंड अडैप्ट) ऐप के साथ आप भाषा अनुवाद से एक कदम आगे जाकर स्थानीय ग्राहकों से बेहतर ढंग से जुड़ने के लिए कस्टम कंटेंट को एडजस्ट कर सकते हैं। स्पेलिंग, शब्दावली, और मैसेजिंग में भिन्नताओं को ध्यान में रखते हुए एक ही भाषा बोलने वाले बाज़ारों के बीच भी अपने स्टोर की सांस्कृतिक, मौसमी, और क्षेत्रीय प्रासंगिकता बनाए रखें।
हर बाज़ार के लिए अपने स्टोर का डोमेन कस्टमाइज़ करें
- सर्च इंजन पर आपके स्टोर की विज़िबिलिटी बेहतर हो जाती है
- नए ग्राहकों को आकर्षित करना आसान हो जाता है
- कन्वर्ज़न बढ़ जाती है
Markets (मार्केट्स) की वजह से नए बाज़ार जोड़ते समय हर क्षेत्र के लिए खास डोमेन बनाना आसान हो जाता है। उदाहरण के लिए, आपका मुख्य बाज़ार example.com पर हो सकता है, जबकि किसी अन्य बाज़ार के लिए example.com/en-ca, ca.example.com या example.ca जैसे डोमेन विकल्प इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
आप चाहे जो भी डोमेन स्ट्रक्चर चुनें, Shopify (शॉपिफाई) के अंतर्राष्ट्रीय बिक्री उपकरण संबंधित SEO (एसईओ) टैग्स को मैनेज करने में काम आते हैं, ताकि ग्राहकों को सर्च नतीजों में आपका सही डोमेन दिखाई दे। इसके अलावा, ग्राहकों को उनकी लोकेशन के आधार पर सही बाज़ार तक पहुँचाने के लिए रीडायरेक्शन जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। जहाँ ऑटोमेटिक रीडायरेक्शन लागू नहीं की जा सकती, वहाँ Geolocation (जियोलोकेशन) ऐप ग्राहकों को अपने क्षेत्र के हिसाब से सही बाज़ार चुनने में मदद कर सकती है।
स्थानीय भुगतान विकल्प दें
ऑनलाइन भुगतान के तरीकों से खरीदारी के फैसले काफ़ी प्रभावित हो सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में, ग्राहक अपनी जाँची-परखी सेवाओं के ज़रिए ही भुगतान करना पसंद करते हैं। ये सेवाएँ देश-दर-देश अलग होती हैं।
अपने अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों को स्थानीय भुगतान विकल्प देने से कन्वर्ज़न दर में भारी सुधार आ सकता है। खरीदारी पूरी होने की संभावना तब ज़्यादा होती है, जब ग्राहकों को अपनी पसंदीदा भुगतान विधि दिखाई दे रही हो। कई मुद्राओं के साथ काम करते समय Markets (मार्केट्स) पर आपके चेकआउट में अलग-अलग क्षेत्रों में लोकप्रिय भुगतान विकल्प जोड़ना आसान होता है। नतीजतन आपके ग्राहकों की कार्ट छोड़कर जाने की संभावना कम हो जाती है।
ड्यूटी और इम्पोर्ट टैक्स पहले से वसूलें
अंतर्राष्ट्रीय ग्राहकों के लिए यह हमेशा स्पष्ट नहीं होता कि उनकी खरीदारी पर अतिरिक्त शुल्क (ड्यूटी) या इम्पोर्ट टैक्स लागू होंगे या नहीं। इससे ग्राहक अनुभव प्रभावित हो सकता है, डिलीवरी अस्वीकार की जा सकती है, या फिर ऑर्डर से संबंधित अन्य दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। इसलिए ड्यूटी और इम्पोर्ट टैक्स को मैनेज करना आपकी अंतर्राष्ट्रीय बिक्री रणनीति का एक एहम हिस्सा होता है।
Markets (मार्केट्स) पर चेकआउट के दौरान ड्यूटी और इम्पोर्ट टैक्स कलेक्ट करना बेहद आसान होता है। इससे ग्राहकों को खरीदारी की कुल लागत पहले से दिखाई दे जाती है। साथ ही, डिलीवरी के समय अप्रत्याशित शुल्कों की संभावना भी कम हो जाती है, जिससे खरीदारी का अनुभव कहीं ज़्यादा पारदर्शी और भरोसेमंद हो जाता है।
Shopify (शॉपिफाई) के अंतर्राष्ट्रीय बिक्री उपकरण Markets (मार्केट्स) के साथ अपने ऑपरेशन्स को बेहतर बनाएँ
नए बाज़ारों को तेज़ी से ऑप्टिमाइज़ करें
Markets (मार्केट्स) पर नए बाज़ार जोड़ते समय सही मुद्रा और उपयुक्त डोमेन अपने आप लागू होकर अंतर्राष्ट्रीय विस्तार की प्रक्रिया को आसान बना देते हैं। इससे आपके अंतर्राष्ट्रीय ग्राहक आपको आसानी से ऑनलाइन खोज पाते हैं और अपनी पसंदीदा मुद्रा में खरीदारी कर पाते हैं।
साथ ही, डेटा-आधारित सिफ़ारिशें सबसे उपयुक्त बाज़ारों में रणनीतिक और कुशल ढंग से प्रवेश करने में आपकी मदद करती हैं ताकि आप सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ने के लिए हमेशा तैयार रहें।
अपने मार्केट एरिया कॉन्फ़िगर करें
Markets (मार्केट्स) आपको अपने अंतर्राष्ट्रीय बिज़नेस को अपने हिसाब से व्यवस्थित करने की सहूलियत देता है। आपके बिज़नेस मॉडल के आधार पर, कई देशों या क्षेत्रों को अलग-अलग मैनेज करने के बजाय एक ग्रुप के तौर पर मैनेज करना ज़्यादा प्रभावी हो सकता है। इससे हर बाज़ार के लिए अलग-अलग सेट-अप बनाने के बजाय अपने विस्तार प्रयासों को आप ज़्यादा कुशल ढंग से चला पाते हैं।
उदाहरण के लिए, पूरे यूरोप या एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के लिए आप एक साझा बाज़ार बना सकते हैं। साथ ही, उन बाज़ारों के ग्राहकों को उनकी स्थानीय मुद्रा में कीमतें दिखाना और स्थानीय भुगतान विधियाँ उपलब्ध कराना भी आप जारी रख सकते हैं।
बाज़ार के अनुसार कस्टम प्राइसिंग सेट करें
हर बाज़ार की ज़रूरतें अलग होती हैं। इसलिए जो प्राइसिंग रणनीति आपके मुख्य बाज़ार में काम करती है, जरूरी नहीं कि हर नए बाज़ार में भी वह उतनी ही सफल हो।
Markets (मार्केट्स) की बदौलत अपनी प्राइसिंग रणनीति पर आपको ज़्यादा कंट्रोल मिलता है। इसकी मदद से आप किसी खास बाज़ार में सभी प्रोडक्ट्स के लिए परसेंटेज-आधारित प्राइस एडजस्टमेंट कर सकते हैं, ताकि बढ़ी हुई शिपिंग लागत या अन्य स्थानीय फैक्टर्स को भी ध्यान में रखा जा सके। अगर आप एक खास बाज़ार में किसी प्रोडक्ट के लिए एक कस्टम दाम तय करना चाहते हैं, तो Shopify (शॉपिफाई) के अंतर्राष्ट्रीय बिक्री टूल्स यह सुविधा भी देते हैं।
बाज़ार के अनुसार प्रोडक्ट पब्लिशिंग कस्टमाइज़ करें
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिक्री करते समय, हो सकता है कि अलग-अलग बाज़ारों में अपनी प्रोडक्ट ऑफ़रिंग को आप कस्टमाइज़ करना चाहें। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। उदाहरण के लिए, कुछ लाइसेंसिंग समझौतों के तहत किसी खास प्रोडक्ट को सिर्फ़ चुनिंदा बाज़ारों में ही बेचने की अनुमति होती है, कुछ क्षेत्रीय नियम यह निर्धारित करते हैं कि किन प्रोडक्ट्स को किसी खास बाज़ार में भेजा जा सकता है, या फिर अलग-अलग ग्राहकों की पसंद-नापसंद के अनुसार आप अलग-अलग प्रोडक्ट्स या पैकेजिंग उपलब्ध कराना चाह सकते हैं।
Markets (मार्केट्स) आपको यह कंट्रोल करने की सुविधा देता है कि आपके हर बाज़ार में कौन-सी प्रोडक्ट्स प्रकाशित और उपलब्ध होंगी। बाज़ार के हिसाब से प्राइसिंग मैनेज करने की सुविधा के साथ मिलकर इस फ़ीचर के चलते आप बिक्री वाले अपने सभी क्षेत्रों में अपनी अंतर्राष्ट्रीय मर्चेंडाइज़िंग रणनीति को बेहतर ढंग से कस्टमाइज़ कर पाते हैं।
बाज़ार के अनुसार ऑर्डर रूटिंग नियम तय करें
आज के प्रतिस्पर्धी माहौल में, सही और कुशल ऑर्डर रूटिंग किसी भी डायरेक्ट-टू-कंज़्यूमर ब्रांड के लिए बेहद ज़रूरी होती है, खासकर अगर आप कई लोकेशन पर इन्वेंट्री मैनेज करते हैं। चाहे आप अपने प्रोडक्ट्स खुद शिप कर रहे हों या फिर आंशिक रूप से आउटसोर्स कर रहे हों, ऑर्डर भेजने के लिए सबसे बढ़िया जगह का चयन लागत कम करने, ग्राहकों को सही शिपिंग शुल्क और अनुमानित डिलीवरी समय दिखाने, और डिलीवरी प्रक्रिया को तेज़ बनाने में काम आता है।
आपकी ऑर्डर फ़ुलफ़िलमेंट में रफ़्तार लाने के लिए Shopify (शॉपिफाई) जल्द ही स्मार्ट ऑर्डर रूटिंग लॉन्च करेगा। इसके तहत आपको अपनी डिलीवरी प्रक्रिया पर पूरा कंट्रोल मिलेगा। उदाहरण के लिए, नए स्प्लिट फ़ुलफ़िलमेंट नियम के ज़रिए स्टॉक उपलब्धता के आधार पर आप तय कर पाएँगे कि कौन सी लोकेशन ऑर्डर पूरा करेगी। इसी तरह, निकटतम स्थान वाले नियम ग्राहकों के ऑर्डर्स को उनके सबसे नज़दीकी स्टोर या वेयरहाउस से पूरा करने में मदद कर सकते हैं, जिससे डिलीवरी तेज़ और ज़्यादा सहज हो जाती है।
Shopify (शॉपिफाई) के Managed Markets (मैनेज्ड मार्केट्स) के साथ अपनी विश्व-विजय की दिशा में अगला कदम उठाएँ
अपनी वैश्विक विकास रणनीति के लिए Markets (मार्केट्स) आपको सबसे काम के फ़ीचर्स चुनने की सुविधा देता है। हाँ, कुछ ब्रांड्स को एक ही समाधान के तहत उपलब्ध अतिरिक्त फ़ीचर्स की ज़रूरत भी पड़ सकती है।
पेश है Shopify (शॉपिफाई) का Managed Markets (मैनेज्ड मार्केट्स)। यह एक ऑल-इन-वन क्रॉस-बॉर्डर समाधान है, जिसके ज़रिए ब्रांड्स कुछ ही क्लिक में सैकड़ों बाज़ारों में प्रवेश कर सकते हैं। Managed Markets (मैनेज्ड मार्केट्स) बना है Shopify (शॉपिफाई) के अंतर्राष्ट्रीय बिक्री उपकरण की नींव पर। इसके ज़रिए व्यापारियों को अपनी पसंद के फ़ीचर्स चुनने का लचीलापन मिलता है। Managed Markets (मैनेज्ड मार्केट्स) एक ऐसा सिंगल टर्नकी समाधान मुहैया कराता है, जिसमें जोखिम और जटिलता को संभालने वाले अतिरिक्त फ़ीचर्स भी होते हैं।
अब व्यापारी पहले से तय अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग दरें, प्रीपेड ड्यूटी, वित्तीय जोखिम व धोखाधड़ी सुरक्षा, और कन्वर्ज़न बढ़ाने के लिए बेहतर भुगतान विकल्पों जैसे फ़ीचर्स का फ़ायदा उठा सकते हैं। Shopify (शॉपिफाई) के सभी लोकलाइज़ेशन टूल्स के साथ इंटीग्रेटेड यह समाधान आपके अंतर्राष्ट्रीय विस्तार को ज़्यादा सरल, कुशल, और तेज़ बनाने में मददगार साबित होता है।
आज ही वैश्विक स्तर पर बिक्री शुरू करें
वैश्विक कॉमर्स भविष्य नहीं है। यह तो वर्तमान है और यह कहीं नहीं जाने वाला। इसीलिए हमने Shopify (शॉपिफाई) के अंतर्राष्ट्रीय बिक्री टूल्स बनाए हैं: क्योंकि हमारा मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय सफलता सबकी मुट्ठी में होनी चाहिए।
Shopify (शॉपिफाई) के अंतर्राष्ट्रीय बिक्री उपकरण का इस्तेमाल शुरू करने के लिए लॉग-इन करें

